खेल

पंड्या, लोकेश राहुल और करण जौहर के आपत्तिजनक कॉमेंट के खिलाफ केस दर्ज

Posted on

पंड्या ने फिल्म मेकर करण जौहर के टीवी शो में महिलाओं के लिए किए थे आपत्तिजनक कॉमेंट्स।
नई दिल्ली-हार्दिक, राहुल और करण के खिलाफ जोधपुर में मामला दर्ज किया गया है। पिछले साल दिसंबर में महिलाओं के लिए एक शो के दौरान आपत्तिजनक कॉमेंट के चलते केस दर्ज किया गया है। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भले ही टीम में वापसी कर चुके हैं लेकिन उनकी और साथी क्रिकेटर लोकेश राहुल की मुश्किलें थमी नहीं हैं। इन दोनों के अलावा मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर के खिलाफ राजस्थान के जोधपुर में मामला दर्ज किया गया है। एएनआई के हवाले से दी एक खबर के मुताबिक, ‘कॉफी विद करण’ टीवी शो के दौरान महिलाओं के लिए आपत्तिजनक कॉमेंट्स के चलते तीनों के खिला मामला दर्ज किया गया है।

राहुल और पंड्या के अलावा करण जौहर के खिलाफ राजस्थान के जोधपुर में मामला दर्ज किया गया है। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने हाल में न्यू जीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से टीम में की वापसी। लोकेश राहुल ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ इंडिया-ए के लिए खेलते हुए 3 मैचों में बनाए कुल 55 रन।एएनआई ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। खबर के मुताबिक, हार्दिक, राहुल और करण के खिलाफ जोधपुर में मामला दर्ज किया गया है। पिछले साल दिसंबर में महिलाओं के लिए एक शो के दौरान आपत्तिजनक कॉमेंट के चलते केस दर्ज किया गया है।

हार्दिक पंड्या ने हाल में न्यू जीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच से टीम इंडिया में वापसी की और शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें ऑस्ट्रेलिया में पिछली वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया था और बीसीसीआई ने जांच पूरी होने तक टीम से बाहर रखने का फैसला किया गया था लेकिन बाद में उनका सस्पेंशन हटाया गया।

वहीं, 26 वर्षीय लोकेश राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में जनवरी में अंतिम टेस्ट मैच खेले थे। इसके बाद वह इंडिया-ए से पिछले महीने खेले लेकिन खास प्रभावित नहीं कर सके। उन्होंने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ 3 पारियों में कुल 55 रन बनाए।


Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO