हिमाचल प्रदेश

कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Posted on

राज्य सरकार युवाओं के कौशल उन्नयन को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वे नौकरी चाहने वालों के बजाय रोजगार प्रदाता बनें। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात कौशल विकास निगम के नव नियुक्त राज्य समन्वयक नवीन शर्मा के नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कही। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री का उन्हें हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक नियुक्त करने के लिए धन्यवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि राज्य के युवाओं को सरकारी के साथ-साथ निजी क्षेत्र में विभिन्न नौकरियों के लिए रोजगार योग्य बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कौशल विकास निगम इस दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और उद्योगों की मांग के अनुसार युवाओं का कौशल उन्नयन सुनिश्चित कर सकता है।

कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक नवीन शर्मा ने मुख्यमंत्री का उनको यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद दिया तथा आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री के साथ-साथ राज्य के युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ काम करेंगे।

हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO