व्यापार

फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आज भारत में लॉन्च होगा Oppo K1

Posted on

नई दिल्ली-Oppo आज भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। यह फोन एक्सक्लूसिव रूप से Flipkart पर मिलेगा। यह स्मार्टफोन भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी Oppo आज भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। यह Oppo K1 फोन एक्सक्लूसिव रूप से Flipkart पर मिलेगा। यह स्मार्टफोन भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में चीन में यह हैंडसेट लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बता दें, Oppo K1 में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6GB तक के रैम वेरिएंट में आ रहा है।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो ड्यूल सिम वाला Oppo K1 स्मार्टफोन Android 8.1 Oreo पर चलता है। इस फोन में 6.4 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 1080×2340 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से पावर्ड है। अगर इस स्मार्टफोन में लगे कैमरों की बात करें तो इसके रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप है।

फोन के बैक में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा है। वहीं, सेल्फी और विडियो चैट के लिए फोन में 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo K1 में 64GB का इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में 3,600 mAh की बैटरी है। साथ ही, इस स्मार्टफोन के बैक में 3D ग्लास दिया गया है।

भारत में Oppo K1 की कीमत का अधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। चीन में 4GB रैम वाले वेरियंट की कीमत 1,599 युआन (करीब 16,900 रुपये) है। वहीं, 6GB रैम वाले वेरियंट की कीमत 1,799 युआन (करीब 19,000 रुपये) है। भारत में बुधवार इस फोन के लॉन्च के बाद Flipkart पर इसकी सेल शुरू हो सकती है। Oppo K1 का मुख्य फीचर इसमें दिया गया इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO