भारत
रॉबर्ट वाड्रा से आज मनी लांड्रिंग मामले में होगी पूछताछ
प्रवर्तन निदेशालय पहली बार मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनिया
गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ करेगी।दिल्ली स्थित प्रवर्तन
निदेशालय के दफ्तर में होगी वाड्रा से पूछताछ।
प्रवर्तन
निदेशालय पहली बार मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट
वाड्रा से पूछताछ करेगी। नई दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ़्तर में
वाड्रा दोपहर बाद पहुंचेंगे। ED की टीम ने हाल ही में रॉबर्ट वाड्रा के
बेहद करीबी रहे मनोज अरोड़़ा को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद अपनी
कस्टडी में लेकर मनोज अरोड़ा से लगातार पूछताछ चल रही है।
ED की टीम
ने रॉबर्ट वाड्रा सहित कई आरोपियों और उसकी कंपनी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग
का मामला दर्ज किया है। ED की टीम गलत तरीके से अर्जित सम्पतियों के बारे
में भी पूछताछ करेगी। ED के राडार पर लंदन में भी 19 लाख पाउंड की
प्रोपेर्टी है और उस संपत्ति से जुड़े हुए मामले में भी ED पूछताछ करेगी।