हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री राहत कोष में राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने किया 51 लाख का अशंदान

Posted on

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने हिमाचल प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम की ओर से लाभांश में से 51 लाख रुपये का चैक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया।मुख्यमंत्री ने राज्य खाद्य आपूर्ति निगम लिमिटेड का इस पुनीत कार्य के लिए अशंदान करने के लिए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि यह राशि गरीब व जरूरतमंद लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी। नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबन्ध निदेशक मदन चौहान तथा निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO