पंजाब

ओलावृष्टि के कारण खऱाब हुई फसलों का मुआवज़ा जल्द – सरकारिया

Posted on

मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद गिरदावरी जारी
चण्डीगढ़ – पंजाब के राजस्व और प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने कहा है कि पिछले दिनों राज्य के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के कारण खऱाब हुई फसलों का मुआवज़ा किसानों को जल्द जारी कर दिया जायेगा। यहाँ से जारी एक बयान में राजस्व मंत्री ने कहा कि खऱाब मौसम के चलते कुछ किसानों की फसलों को ओलावृष्टि के कारण नुक्सान पहुँचा था। इसकी सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सम्बन्धित डिप्टी कमीशनरों को विशेष गिरदावरी के निर्देश जारी कर दिए थे। सरकारिया ने बताया कि फसलों को पहुँचे नुक्सान की रिपोर्टें अभी प्राप्त हो रही हैं और जैसे ही मुकम्मल रिपोर्ट प्राप्त हो जायेगी, राजस्व विभाग द्वारा सम्बन्धित किसानों को मुआवज़ा राशि जारी कर दी जायेगी।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों की भलाई के लिए पूरी शिद्दत से काम कर रही है और इससे पहले भी जब मई 2018 में तूफान के कारण खरबूज़ा उत्पादक किसानों की फ़सल खऱाब हुई थी तो मुख्यमंत्री द्वारा 5254 एकड़ की गिरदावरी करवा कर सम्बन्धित किसानों को मुआवज़ा दिया था। उन्होंने बताया कि उस समय मक्का काश्तकारों की फ़सल को भी नुक्सान पहुँचा था और सरकार की तरफ से उनको भी मुआवज़ा दिया गया था। सरकारिया ने कहा कि कैप्टन सरकार किसान समर्थकी है और किसानों की खुशहाली और कजऱ् मुक्ति के लिए सार्थक योजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि किसान कजऱ् माफी के अंतर्गत तीन विभिन्न चरणों में 5.63 लाख से भी ज़्यादा लाभपात्रीयों की 4513 करोड़ रुपए की राशि माफ की गई है। सरकारिया ने बताया कि फसलों की बर्बादी की मुआवज़ा राशि भी 8000 से बढ़ा कर 12000 रुपए दी जा रही है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO