हिमाचल प्रदेश

जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री का चम्बा जिले में कॉलेज के शिलान्यास के लिए आभार व्यक्त किया

Posted on

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल के चंबा स्थित राजकीय न्यू मॉडल डिग्री कॉलेज लिल्ह कोठी के भवन का ऑनलाइन शिलान्यास करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को हिमाचल सहित देश के विभिन्न कॉलेजों के शिलान्यास किए।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों एवं विशेषकर चम्बा के लोगों को इस अवसर पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत वाली इस सौगात से हजारों विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए कारगर प्रयास कर रही है तथा चम्बा स्थित राजकीय न्यू मॉडल डिग्री कॉलेज का शिलान्यास इसी दिशा में एक और कदम है

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO