पंजाब

करनैल सिंह पीरमोहम्मद बने शिरोमणि अकाली दल टकसाली के महासचिव और प्रवक्ता

Posted on

चंडीगढ़ – शिरोमणि अकाली दल टकसाली के अध्यक्ष और सांसद जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा द्वारा आज करनैल सिंह पीर पीरमोहम्मद को पार्टी का महासचिव और प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। शिरोमणि अकाली दल टकसाली के सचिव जनरल जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां ने आज यहा पार्टी मुख्यालय से एक प्रेस बयान जारी करते हुए यह इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति करनैल सिंह पीरमोहम्मद द्वारा पार्टी को प्रदान की गई सेवाओं को ध्यान में रखते हुए की गई है ताकि वह पार्टी की मजबूती और प्रचार के लिए और अच्छे ढंग से काम कर सकें और मीडिया चैनलों में पार्टी के विचारों का प्रतिनिधित्व कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि इसके अलावा पार्टी के अन्य पदाधिकारियों को जल्द ही नियुक्त किया जाएगा। सरदार करनैल सिंह पीरमोहम्मद 1995 में सिख राजनीति में शामिल हुए थे और उन्हें ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन का अध्यक्ष चुना गया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO