संसार
अमेरिका: भारतीय छात्रों की गिरफ्तारी का मामला
ये विद्यार्थी एक विश्वविद्यालय में प्रवेश के मामले में कथित धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं
विदेश
मंत्रालय ने कहा है कि सरकार अमेरिका में भारतीय विद्यार्थियों के
गिरफ्तार किए जाने से उत्पन्न स्थिति पर नजर रखे हुए है। ये विद्यार्थी
एक विश्वविद्यालय में प्रवेश के मामले में कथित धोखाधड़ी के शिकार हुए
हैं। सरकार ने कहा है कि उनकी सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं। मंत्रालय ने
एक बयान में कहा है कि नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास को इस बारे में
औपचारिक पत्र भेजा गया है, जिसमें हिरासत में लिए गए विद्यार्थियों की
गरिमा और कुशलता के बारे में भारत की चिंता प्रकट की गई है। भारतीय
विद्यार्थियों की सहायता के लिए चौबीस घंटे की दो हॉटलाइन सेवाएं शुरू की
गई हैं।