संसार

पुलिस कार्रवाई के विरोध में पेरिस में हजारों लोग सड़क पर उतरे

Posted on

पेरिस-येलो वेस्ट आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में फ्रांस की राजधानी पेरिस में फिर से हजारों लोग सड़क पर उतर गए और विरोध प्रदर्शन किया।पिछले साल 17 नवंबर से यह आंदोलन फ्रांस में ईंधन सहित अन्य वस्तुओं पर टैक्स वृद्धि के खिलाफ शुरू हुआ था। 12वें शनिवार को पेरिस के अलावा ल्योन, मोंटपेलियर, रूएन, नानतेज, बोरडॉक्स, टौलोज और मार्सेली में भी व्यापक प्रदर्शन हुए।ये प्रदर्शन फ्रांस की शीर्ष अदालत से जारी निर्देश के एक दिन बाद हुए। शीर्ष अदालत ने विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस को रबर की गोलियां इस्तेमाल करने की छूट दे दी है। बता दें कि नवंबर से चल रहे इस आंदोलन ने कई बार ¨हसक रूप ले लिया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO