भारत
भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ अभियान का शुभारंभ
भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ अभियान के शुभारंभ में भाजपा
अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी नीतियों के कारण
विकास की नींव मजबूत हुई है।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने
‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ अभियान की शुरूआत करते हुए कहा कि
प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और पारदर्शिता की वजह से देश की स्थिति बदली है
और उनकी नीतियों की वजह से देश के लंबे समय के विकास की मजबूत नींव पड़ी
है। अमित शाह ने कहा कि सरकार की योजनाओं से देश के 50 करोड़ देशवासियों के
जीवन में परिवर्तन आया है। देशवासियों को इन योजनाओं के लाभ से पहली बार
आजाद भारत के नागरिक की अनुभूति हुई है