खेल

मिताली राज ने बनाया एक नया विश्व रिकॉर्ड

Posted on

एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली मिताली ने कहा- मेरे लिए 200 महज एक नंबर है

मिताली राज ने न्यूजीलैंड से सीरीज 2-1 से जीतने के बाद कहा कि मेरे लिए 200 महज एक नंबर है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज शुक्रवार को 200 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई, लेकिन इस धुरंधर खिलाड़ी के लिए 200 वनडे महज एक नंबर है।

मिताली ने न्यूजीलैंड से सीरीज 2-1 से जीतने के बाद कहा, ‘मेरे लिए 200 महज एक नंबर है, लेकिन इतना लंबा सफर तय करके अच्छा लग रहा है। मैंने 1999 से अब तक दुनिया भर में महिला क्रिकेट के विभिन्न चरण देखे हैं। आइसीसी के तहत आने के बाद हमें फर्क पता चला। मुझे खुशी है कि इतने लंबे समय तक देश के लिए खेल सकी। जब मैंने करियर शुरू किया था तो मुझे लगा नहीं था कि इतनी दूर तक पहुंच सकूंगी। मेरा लक्ष्य सिर्फ भारत के लिए खेलना भर था, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतने लंबे समय तक खेलूंगी।’

पिछले कुछ अर्से में पूर्व कोच रमेश पोवार के साथ मतभेदों के कारण सुर्खियों में रहीं मिताली ने कहा, ‘जब आपका करियर लंबा हो तो कई चीजों का अनुभव होता है। मैंने हालात के अनुरूप अपना खेल बदला है और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप चलने की कोशिश कर रही हूं। मैंने उतार-चढ़ाव, खुशियां सब देखी हैं। मैं उन सभी की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया।’

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO