संसार

ऑस्ट्रेलिया में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कई इलाकों में पड़ा सूखा

Posted on

कैनबरा-ऑस्ट्रेलिया में इस समय जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। जनवरी के महीने में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मौसम विभाग की तरफ से शुक्रवार को जारी किए आंकड़े के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिन इलाकों में हमेशा ठंड पड़ती थी वहां पर तापमान पहली बार 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। पिछले तीन वर्षों में ऑस्ट्रेलिया में जनवरी का महीना सबसे अधिक गर्म रहा। इससे पहले केवल 2005 और 2013 में 2018 की अपेक्षा गर्मी अधिक पड़ी थी।ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में पिछले महीने गर्म हवाएं काफी तेज चलीं। इसकी वजह से हजारों पेड़ गिर गए। न्यू साउड वेल्थ के अधिकारियों ने कहा कि भयंकर गर्मी की वजह से यहां पर सूखा पड़ गया है, जिसकी वजह से नदियों का पानी सूख गया है। पानी नहीं होने से हजारों मछलियां मर गई। गर्मी की वजह से दो लोगों की भी मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि सूखाग्रस्त इलाकों में बारिश की सख्त जरुरत है। जिसके बाद ही हालात सुधर सकते हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO