भारत
पीएम नरेंद्र मोदी आज बोंगांव और दुर्गापुर में करेंगे चुनावी रैलियों को संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प. बंगाल के एक दिवसीय दौरे पर
हैं जहां वो दुर्गापुर में रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री बोंगांव और दुर्गापुर में जनसभाओं को भी संबोधित
करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के
दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे दुर्गापुर में 294 किलोमीटर लंबे
अंडाल-सेंथिया-पाकुर-मालदा तथा खाना-सेंथिया रेल सेक्शन के विद्युतीकरण का
कार्य राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस खंड के विद्युतीकरण से उत्तर और
उत्तर पूर्व भारत में कोयले, पत्थर के चिप्स और गिट्टी के परिवहन में आसानी
होगी। प्रधानमंत्री इस मौके पर हिजली-नारायणगढ़ सेक्शन पर तीसरी रेल
लाइन को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आज
बोंगांव और दुर्गापुर में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।