जीवन शैली

ज्यादा नमक का सेवन दिल के लिए दोगुना खतरा

Posted on

रोज 13 ग्राम से ज्यादा नमक, तो दिल का खतरा दोगुना

नमक ज्यादा खाने से हार्ट फेल होने का खतरा दोगुना हो जाता है। यह चेतावनी 12 साल तक किए गये एक शोध के नतीजों में दी गयी है। फिनलैंड के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड वेलफेयर के शोधकर्ताओं के मुताबिक रोज 13.7 ग्राम से ज्यादा नमक खाना दिल पर बेहद भारी पड़ सकता है। ऐसे लोगों में रोज 6.8 ग्राम तक नमक खाने वालों के मुकाबले हार्ट फेल होने का खतरा दोगुना तक बढ़ जाता है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक ज्यादा नमक व सोडियम उच्च रक्तचात का बड़ा कारण बन रहा है। इसके साथ ही दिल की बीमारी ‘कॉर्नरी हार्ट डिजीज़’  और स्ट्रोक की आशंका बढ़ती है। इन नतीजों पर पहुंचने के लिए 25 से 64 साल तक उम्र के करीब 5 हजार महिलाओं, पुरुषों पर अध्ययन किया गया। करीब 12 साल तक उनके स्वास्थ्य, खानपान जैसी कई बातों का लेखा-जोखा रखा गया।

नतीजों में यही पाया गया कि ज्यादा नमक मायने, दिल के लिए ज्यादा खतरा। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दिन में 5 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिये। हालांकि, शरीर को रोज महज 2 से 3 ग्राम नमक की जरूरत होती है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO