मनोरंजन

हॉलीवुड फिल्म को प्रोड्यूस और एक्ट करेंगी प्रियंका चोपड़ा

Posted on

प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। इंडस्ट्री में एक्टिंग में अपनी जगह बनाने के बाद अब वे प्रोडक्शन की तरफ रुख कर रही हैं। वे रजनीश ओशो की सहयोगी मां आनंद शीला पर बेस्ड फिल्म प्रोड्यूस करने वाली हैं। जिसमें आनंद शीला का किरदार भी प्रियंका ही निभाएंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन बैरी लेविनसन करेंगे। प्रियंका ने एलन डिजेनेरस के फेमस चैट शो ‘द एलन शो’ में इस बारे में बताया। वे 14 फरवरी को रिलीज हो रही अपनी अगली फिल्म ‘इसन्ट इट रोमेंटिक’ को प्रमोट करने पहुंची थी।

मां आनंद शीला, गुरू रजनीश ओशो की सहयोगी थी। उन्होंने ओरेगन, यूएस स्थित रजनीशपुरम आश्रम को 1981 से 1985 तक संभाला। 1985 में उन्हें हत्या के प्रयास के आरोप में सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद वे 39 महीनों तक जेल में रही। ओशो के आश्रम की कहानी पर एक नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री वाइल्ड वाइल्ड वर्ल्ड भी बनाई गई है।
 
फिलहाल प्रियंका ‘स्काई इज पिंक’ नाम की फिल्म की शूटिंग में भी बिजी हैं। वह लंबे समय से हिंदी फ‍िल्‍मों में नजर नहीं आई हैं। आख‍िरी बार 2016 में वह हिंदी फ‍िल्‍म में नजर आई थीं। हॉलीवुड में प्रियंका के सफर की शुरुआत अमेरिकी टीवी सीरीज क्‍वांटिको से हुई थी। इसके अलावा वे 2017 में फ‍िल्‍म बेवॉच में नजर आईं और अब 14 फरवरी को अगली फिल्म रिलीज हो रही है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO