मनोरंजन

तमिल ऐक्टर आर्य के साथ शादी करने जा रही हैं सायशा

Posted on

तमिल और तेलुगू फिल्मों की ऐक्ट्रेस सायशा मशहूर तमिल ऐक्टर आर्य के साथ शादी करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि कि सायशा और आर्य की शादी 10 मार्च को हैदराबाद में होगी। बता दें कि सायशा गुजरे जमाने की ऐक्ट्रेस सायरा बानो की भतीजी शाहीन की बेटी हैं।

साल 2016 में अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ से बॉलिवुड में डेब्यू करने वाली ऐक्ट्रेस सायशा  मशहूर तमिल ऐक्टर आर्य के साथ शादी करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सायशा इस्लामिक रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्य और सायशा की शादी 10 मार्च को हैदराबाद में होगी और इसके बाद परिवार और दोस्तों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी। सायशा और आर्य की मुलाकात साल 2018 में फिल्म ‘गजनीकांत’ के सेट्स पर हुई थी और इसके बाद ही दोनों रिलेशनशिप में थे।
सायशा ऐक्टर-प्रड्यूसर सुमीत सहगल और ऐक्ट्रेस शाहीन बानो की बेटी हैं। वर्क फ्रंट की बात करने तो सायशा और आर्य इस समय फिल्म ‘काप्पन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन केवी आनंद कर रहे हैं। सायशा तमिल के अलावा तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO