पंजाब

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा गाँवों के बेघर परिवारों को 5-5 मरले के 1,32,620 प्लॉट मुहैया करवाने सम्बन्धी स्कीम को मंजूरी

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बेघर परिवारों को 5-5 मरले के 1,32,620 प्लॉट मुहैया करवाने सम्बन्धी स्कीम को मंजूरी दे दी है। यह प्लॉट उन गाँवों में मुहैया करवाए जाएंगे जिन पंचायतों के पास ज़मीन उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने 22 जनवरी को राज्य के डिप्टी कमीशनरों को इस उद्देश्य के लिए अपेक्षित ज़मीन की पहचान करने के बाद इसके लिए विशेष मुहिम आरम्भ करने के लिए कहा था। ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग द्वारा पेश किये गए प्रस्ताव के अधीन मुख्यमंत्री ने हरेक गाँव में कम-से-कम 10 बेघर परिवारों को प्लॉट अलॉट करने के लिए डिप्टी कमीशनरों को कहा था जिन गाँवों में पंचायतों के पास ज़मीन उपलब्ध है। प्लॉट अलॉट करने सम्बन्धी जि़लेवार विस्तृत जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अमृतसर जिले की 860 पंचायतों में 8600 बेघर परिवारों को प्लॉट दिए जाएंगे जबकि बठिंडा जिले की 114 पंचायतों में 3,140 प्लॉट और बरनाला में 175 पंचायतों द्वारा 1,750 प्लॉट दिए जाएंगे। फिऱोज़पुर जिले की 838 पंचायतों में 8,380 प्लॉट, फाजि़ल्का की 435 पंचायतों में 4350 प्लॉट और फऱीदकोट जिले में 2,430 प्लॉट दिए जाएंगे। फतेहगढ़ साहिब जिले के 429 गाँवों में 4,290 प्लॉट और गुरदासपुर जिले की 1,279 पंचायतों द्वारा 12,790 प्लॉट दिए जाएंगे। होशियारपुर जिले के 1,405 गाँवों में 14,050, जालंधर के 890 गाँवों में 8,900, कपूरथला के 546 गाँवों में 5,460, लुधियाना के 943 गाँवों में 9,430, मानसा के 245 गाँवों में 2,450, श्री मुक्तसर साहिब के 269 गाँवों में 2,690, मोगा के 340 गाँवों में 3,400, शहीद भगत सिंह नगर के 466 गाँवों में 4,660, पटियाला के 1,038 गाँवों में 10,380, रोपड़ के 611 गाँवों में 1,110, पठानकोट के 421 गाँवों में 4,210, संगरूर के 599 गाँवों में 5,990, एस.ए.एस.नगर के 341 गाँवों में 3,410 और तरनतारन के 575 गाँवों में 5,750 प्लॉट दिए जाएंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO