भारत

राजस्थान के कोटपूतली में सौर ऊर्जा संयंत्र का शुभारंभ

Posted on

केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने किया राजस्थान के कोटपूतली में पासपोर्ट सेवा केन्द्र का उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कल कोटपूतली स्थित आदर्श विद्या मंदिर में सौर ऊर्जा संयंत्र का शुभारंभ किया। इस संयंत्र से उत्पन्न होनी वाली बिजली से पूरा विद्यालय रोशन होगा और साथ ही अतरिक्त ऊर्जा का लाभ कोटपूतली के परिवारों को भी मिलेगा। इस मौके पर राज्यवर्धन राठौड़ ने प्रधानमंत्री मोदी के सरल जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश को आगे बढ़ाने का रास्ता दिखा रहे हैं।

राज्यवर्धन राठौड़ ने कोटपूतली में पासपोर्ट सेवा केन्द्र का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस सेवा केन्द्र के चालू हो जाने से लोगों कई मूलभूत सुविधाएं उनके घर पर ही मिल सकेंगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO