भारत
भारत ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को किया तलब
पाकिस्तानी विदेश मंत्री की हुर्रियत नेता के साथ टेलीफोन पर बातचीत के बाद भारत ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को किया तलब, भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन के लिए पाकिस्तान की कड़े शब्दों में की निंदा।
भारत ने कल पाकिस्तान के उच्चायुक्त को तलब किया। पाकिस्तानी विदेश मंत्री द्वारा जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी हुर्रियत नेता के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद पाकिस्तानी उच्चायुक्त को तलब किया। भारत ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री द्वारा अलगाववादी हुर्रियत नेता के साथ बातचीत को भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करार दिया है। भारत ने पाकिस्तान के इस कदम को कड़े शब्दों में निंदा की है।