जीवन शैली
ज्यादा पानी किडनी को रखें स्वस्थ
किडनी को रखना है स्वस्थ तो खूब पानी पीएं
हमारी
खराब लाइफस्टाइल की वजह से इन दिनों किडनी और लिवर की बीमारियां तेजी से
बढ़ रहीं हैं। ऐसे में लाइफस्टाइल में सुधार करने के साथ-साथ पानी पीना एक
सबसे आसान उपाय है जिसके जरिए आप अपनी किडनी को रख सकते हैं हमेशा हेल्दी।
भागदौड़
भरी जिंदगी और बिगड़ती लाइफस्टाइल का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़
रहा है। वक्त पर न खाना, कम पानी पीना और दवाइयों का ज्यादा से ज्यादा सेवन
करना किडनी को प्रभावित करता है। विशेषज्ञों की
मानें तो ज्यादा से
ज्यादा पानी पीने और कम नमक के सेवन से किडनी संबंधित बीमारियों से बचा जा
सकता है। शरीर में किडनी फिल्टर का काम करती है, जो विषैले पदार्थों को
शरीर से बाहर निकालती है।
भूख न लगना और वेट घटने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार किडनी में यूरिया ज्यादा होने पर आंत और लिवर पर असर पड़ने लगता है, जिससे गैस्ट्राइटिस हो जाता है। किडनी रोग विशेषज्ञ से मिलें। यूरिन के रास्ते स्टोन का पिस्टल निकल रहा है। इसकी वजह से पेट और पीठ में दर्द होता है। इस स्थिति में ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं और नमक कम से कम खाएं। साथ ही टमाटर, पालक और नॉनवेज खाने से परहेज करें। लिवर, किडनी, हार्ट, थॉयराइड की समस्या होने पर अकसर हाथ, पांव और चेहरे पर सूजन आ जाती है। हालांकि, लंबे समय तक शराब पीने की वजह से लिवर खराब होने की संभावना ज्यादा होती है।