मनोरंजन
‘डांस इंडिया डांस’ फेम प्रिंस गुप्ता ने गर्लफ्रेंड सोनम संग रचाई शादी
जहां बीते साल कई सेलेब्स ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करते हुए शादी
रचाई वहीं नए साल की शुरुआत होते ही कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध चुके
है। बीते दिनों ही टीवी अदाकारा शीना बजाज और रोहित पुरोहित ने परिवार और
खास दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे और इस दौरान की कई तस्वीरें और
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। बता दें कि जल्द ही टीवी अदाकारा पलक
जैन भी शादी करने वाली है। इन खबरों के बीच ही हमारे हाथ एक ऐसी जानकारी
लगी है, जिसे सुनने के बाद जी टीवी के मशहूर डांसिंग रिएलिटी शो ‘डांस
इंडिया डांस’ के फैंस खुशी से झूम उठेंगे।जी हां इस शो के पहले सीजन के
मशहूर प्रतियोगी प्रिंस गुप्ता ने अपनी गर्लफ्रेंड सोनम लाडिया के साथ शादी
कर ली है। प्रिंस और सोनम की शादी की रस्मों को गुजरात में पूरा किया गया
और इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो हमारे हाथ लग चुके है। बता दें कि
शादी के खास मौके पर प्रिंस ने लाल रंग की शेरवानी पहनी थी वहीं सोनम ने
लाल रंग के लंहगा चोली का चुनाव किया।
रित्विक ने शेयर किया था शादी का
इन्विटेशन:-कुछ हफ्ते पहले ही टीवी के जाने माने अभिनेता रित्विक धनजनी ने
प्रिंस की शादी के इन्विटेशन कार्ड को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
दो
साल पहले हुई थी रोका सेरेमनी;-अगर आप अचानक ही प्रिंस और सोनम की शादी की
खबरों को सुनकर चौंक गए है तो आपको बता दें कि इनकी रोका सेरमनी तो दो साल
पहले ही पूरी गई थी।
बीती रात ही रखी गई रिसेप्शन पार्टी:-बीती रात ही
प्रिंस ने बरोडा में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था। इस
दौरान जाने माने कोरियोग्राफर फिरोज खान ने इस पार्टी में शिरकत की।