मनोरंजन

‘धड़क’ के बाद गुंजन सक्सेना की बायोपिक की तैयारियों में जुटी जान्हवी कपूर

Posted on

‘धड़क’ स्टार और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर इस वक्त अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुट गई है। बीते साल अपनी डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ के साथ ही जान्हवी कपूर करोड़ों दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है। ये बाद फिल्म के बाद मिली जान्हवी कपूर को भारी प्रशंसा और उनकी लगातार बढ़ती फैन फॉलोइंग से साबित होती है। जान्हवी कपूर को इस फिल्म की सक्सेस के बाद दो बड़ी फिल्में मिल गई हैं।हालांकि ये दोनों फिल्में भी धर्मा प्रोडक्शन्स के ही तहत बनने वाली है। लेकिन फिर भी दोनों ही फिल्मों में जान्हवी कपूर के लिए काफी चुनौतीपूर्ण किरदार है। एक ओर वो गुंजन सक्सेना की बायोपिक में काम कर रही हैं तो वहीं, उनके पास करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म ‘तख्त’ है जिसमें वो रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, भूमि पेडनेकर और विक्की कौशल जैसे दिग्गज कलाकारों का सामना करने वाली है।लेकिन अभी इस फिल्म को शुरू होने में वक्त हैं औैर तब तक जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म गुंजन सक्सेना की बायोपिक पर काम करना शुरू कर दिया है। बीते दिनों इस फिल्म से जुड़ा जान्हवी कपूर का एक लुक काफी वायरल भी हुआ था। फिल्म में जान्हवी कपूर देश की पहली इंडियन एयरफोर्स पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार निभाने वाली है। जिन्हें करगिल युद्द के दौरान वीरता और शौर्य के लिए सरकार ने शौर्य चक्र से भी नवाजा था।अब इस फिल्म से जुड़ी एक खबर ये आ रही कि इस फिल्म की शूटिंग ‘तख्त’ से पहले ही शुरू हो जाएगी और इसके लिए जान्हवी कपूर को अपने लुक में काफी बदलाव करने होंगे। फिल्म के लिए जान्हवी करीब 7-8 किलो वजन बढ़ाने वाली है। ये एक्ट्रेस के लिए काफी मुश्किल रहने वाला है। क्योंकि जान्हवी बेहद डाइट और हेल्द कॉन्शियस हैं और उनके लिए अब अपना वजन बढ़ाना एक मुश्किल काम होगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO