खेल
एशियन कप में कतर, यूएई को हराकर पहली बार फाइनल में
फुटबॉल एशियन कप में कतर ने यूएई को 4-0 से हराया, पहली बार फाइनल में
अबु
धाबी- कतर ने एएफसी एशियन कप के दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान यूएई को 4-0
से हराया। इसी के साथ टीम ने पहली बार फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह
बना ली है। कतर ने 22वें मिनट में गोल कर 1-0 की बढ़त ली। अल्मोइज अली, हसन
हेडोस ने गोल कर कतर को 3-0 से आगे कर दिया। इसके बाद इंजरी टाइम (90+3)
में हामिद ने गोल कर टीम को 4-0 की बढ़त दिलाई। जापान 2011 के बाद पहली बार
फाइनल में पहुंचा। फाइनल में कतर का मुकाबला 1 फरवरी को जापान से।
1
फरवरी को होने वाले फाइनल में कतर का मुकाबला जापान से होगा। जापान 2011
के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचा है। जापान ने सेमीफाइनल में ईरान को 3-0
से हराया था। जापान ने टूर्नामेंट का खिताब सबसे ज्यादा चार बार जीता है।