व्यापार

2019 में हायरिंग बजट 34% बढ़ा सकती हैं कंपनियां: सर्वे

Posted on

नई दिल्ली-इंडिया इंक 2019 में अपने नियुक्ति बजट को 34 फीसद बढ़ा सकती है। यह बात टैलेंट असेसमेंट प्लेटफॉर्म मर्सर-मेटल की रिपोर्ट ‘स्टेट ऑफ टैलेंट एक्विजिशन-2019’ में कही गई है। रिपोर्ट में सर्व के हवाले से बताया गया है कि कंपनियां पिछले साल के 20 फीसद हायरिंग के मुकाबले इस साल अपना बजट कम से का 34 फीसद रख सकती हैं।यह रिपोर्ट देशभर के वीपी, एसवीपी, ईवीपी, सी-सूट के अधिकारियों, निदेशकों, प्रबंधकों और एचआर अधिकारियों सहित 900 से अधिक डिसीजन मेकर्स के सर्वेक्षण पर आधारित है।रिपोर्ट में कहा गया है कि बेहतर रिजल्ट पाने के लिए टेक्नोलॉजी एक मुख्य जरिया होगी, साथ ही साथ नौकरी के लिए बढ़ते बदलावों और काम पर रखने वाले लैंडस्केप के लिए अनुकूल होगी। ये आउटकॉमस न केवल पर्याप्त संख्या में प्रोफेशनल की भर्ती करने और उन्हें बनाए रखने के लिए सीमित हैं, बल्कि उनकी ह्यूमन कैपेसिटी को कुशलता से मैनेज करने के लिए भी हैं।रिपोर्ट के अनुसार, उम्मीदवारों के लिए बड़े पैमाने (88 फीसद) पर टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाता है, जबकि इसका कम से कम उपयोग बोर्डिंग (49 फीसद) के उम्मीदवारों के लिए किया जाता है। इसके अलावा, टेक्नोलॉजी के जरिए बेहतर प्रतिभा को हासिल करने के लिए बजट की कमी (33 फीसद) सबसे बड़ी बाधा है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO