संसार

वेनेजुएला: बैकफूट पर राष्‍ट्रपति मादुराे, विपक्ष के आगे झुके, वार्ता को तैयार

Posted on

मास्को-वेनेजुएला में बढ़ते राजनीतिक संघर्ष के बीच राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा कि वह अमेरिका समर्थित विपक्ष के साथ बातचीत करने को राजी है। उन्होंने कहा कि वह देश में जल्‍द होने वाले संसदीय चुनावों का भी समर्थन करेंगे।मादुरो ने कहा कि मैं विपक्ष के साथ वार्ता की मेज पर बैठने के लिए तैयार हूं, ताकि हम वेनेजुएला की भलाई के लिए वार्ता कर सकें। काराकास में मादुरो ने एक साक्षात्कार के दौरान एक रूसी राज्य समाचार एजेंसी को बताया। पिछले सप्‍ताह तेल जैसे खनिज संपदा में समृ‍द्ध लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला उस समय अनिश्चितता में डूब गया, जब अमेरिका समर्थित विपक्षी नेता जुआन गुएदो ने खुद को कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित किया था।संयुक्त राज्य अमेरिका समेत एक दर्जन लैटिन अमेरिकी देशों और कनाडा ने गुएदो को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दी है, जबकि चीन और रूस ने वेनेजुएला के आंतरिक मामलों में हस्‍तक्षेप से इंकार किया है। आरआईए नोवोस्ती के साथ साक्षात्कार में, मादुरो ने यह भी कहा कि वह संसदीय चुनावों का समर्थन करेंगे। मादुरो ने कहा कि पहले चरण में संसदीय चुनाव कराना बहुत अच्छा होगा। यह राजनीतिक चर्चा का अच्छा रूप होगा। साथ ही उन्होंने जल्द ही किसी भी समय नए राष्ट्रपति चुनाव कराने की संभावना को खारिज कर दिया।अमेरिकी संदर्भ में उन्होंने कहा कि वेनेजुएला में राष्ट्रपति चुनाव हुए हैं, लेकिन अगर साम्राज्यवादी ताकतें नया राष्‍ट्रपति चाहती हैं तो वह नए चुनाव 2025 तक इंतजार करें। मादुरो 2013 से वेनेजुएला के राष्‍ट्रपति हैं, लेकिन मई में उनके दोबारा चुनाव को यूरोपीय संघ और अमेरिका ने नाजायज करार दिया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO