पंजाब

आयोग द्वारा पंचायती राज, शहरी स्थानीय निकाय और राजनैतिक पार्टियों के साथ विचार-विमर्श

Posted on

चेयरमैन एन.के. सिंह के नेतृत्व अधीन आयोग चार दिवसीय दौरे पर पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ पहुंचा

चंडीगढ़ – 15वें वित्त आयोग ने आज यहाँ ताज होटल में पंचायती राज संस्थाओं (पी.आर.आईज़), शहरी स्थानीय निकाय (यू.एल.बीज़) और सभी राजनैतिक पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंगें की। इससे पहले पंजाब के वित्त मंत्री श्री मनप्रीत सिंह बादल, प्रमुख सचिव वित्त श्री अनिरुद्ध तिवारी और अन्य सीनियर अधिकारियों ने मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस सत्तरह सदस्यीय आयोग का हार्दिक स्वागत किया।यह उच्च स्तरीय आयोग चेयरमैन एन.के. सिंह के नेतृत्व अधीन चार दिनों के दौरे पर पंजाब आया है। आयोग में डा. अनूप सिंह (मैंबर), डा. अशोक लहरी (मैंबर), डा. रमेश चंद (मेंबर), श्री अरविन्द मेहता (सचिव), श्री मुखमीत सिंह भाटिया (संयुक्त सचिव), डा. रवि कोटा (संयुक्त सचिव), श्री एंटनी सिरिक (आर्थिक सलाहकार), मौसमी चक्रवर्ती (मीडिया सलाहकार), श्री भारत भूषण गर्ग (डायरैक्टर -कम -ओ.एस.डी. टू चेयरमैन), श्री गोपाल प्रसाद (डायरेक्टर), श्री जसविन्दर सिंह (डायरैक्टर), आदिती पाठक (डिप्टी डायरैक्टर), श्री महेश कुमार (सहायक डायरैक्टर), श्री सुनील दुबे (ए.एस.ओ.), श्री अनिकेत (जूनियर सलाहकार) और श्री आर. सुरेश (पी.ए. टू चेयरमैन) शामिल हैं।पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ पहली मीटिंग में ग्रामीण लोग नुमायंदों ने राज्य के गाँवों के कायाकल्प और समूचे विकास के लिए आयोग से वित्तीय सहायता माँगी। इस मीटिंग में ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के प्रमुख सचिव श्री अनुराग वर्मा, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के डायरैक्टर श्री जसकिरन सिंह और पंचों -सरपंचों के अलावा ब्लॉक समितियों और जि़ला परिषदों के मैंबर उपस्थित थे।दूसरी मीटिंग में शहरी इलाकों में मज़बूत बुनियादी ढांचा मुहैया करवाए जाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों ने राज्य के शहरों में आधुनिक सहूलतें मुहैया कराने और कई बुनियादी समस्याओं के हल के लिए फंड माँगे। वित्त आयोग के साथ इस मीटिंग में स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव श्री ए. वेनू प्रसाद, सचिव श्री अजोए शर्मा, डायरैक्टर श्री करनेश शर्मा के अलावा नगर निगमों के मेयर और कमिशनर और नगर कौंसिलों /नगर पंचायतों के प्रधान उपस्थित थे। इसके बाद आयोग ने राजसी पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। इस मीटिंग में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान श्री सुनील जाखड़ के अलावा कांग्रेसी विधायक श्री कुलजीत सिंह नागरा और श्री अमित विज शामिल हुए। आयोग के साथ इस बैठक में आम आदमी पार्टी पंजाब के विधायक श्री अमन अरोड़ा और पार्टी के लीगल सेल के प्रधान जसतेज सिंह, शिरोमणि अकाली दल के विधायक श्री परमिन्दर सिंह ढींडसा और पार्टी के सीनियर मीत प्रधान डा. दलजीत सिंह चीमा के अलावा भाजपा के सीनियर नेता डा. सुभाष शर्मा, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, पंजाब के कनवीनर मनजीत सिंह, कार्यकारिणी कमेटी के मैंबर रोशन लाल गोयल और बहुजन समाज पार्टी पंजाब के जोनल इंचार्ज पाल सिंह रत्तू और बसपा जि़ला मोहाली के प्रधान हरनेक सिंह, सीपीआई के सचिव बंत सिंह बराड़, सीपीआई (एम) पंजाब के सचिव सुखविन्दर सिंह सेखों, रघुनाथ सिंह और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के प्रधान स्वर्न सिंह और सीनियर मीत प्रधान गुरिन्दर सिंह भी उपस्थित थे। इस दौरान प्रमुख सचिव वित्त श्री अनिरुद्ध तिवारी और प्रमुख सचिव आम राज प्रबंध श्री जसपाल सिंह भी मीटिंग में मौजूद रहे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO