जीवन शैली

सर्दियों में चुनें सही मॉयस्चराइजर

Posted on

आकर्षक दिखने की चाहत पुरुष हो या स्त्री हर किसी में होती है जिसके लिए उन्हें सैलॉन जाना और महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना ही आसान उपाय लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन प्रोडक्ट्स का असर भी तभी नज़र आता है जब आप उसे सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही टिप्स, जिससे पुरुष सर्दियों में भी अपनी स्किन को बनाए रख सकते हैं साफ और बेदाग। सर्दियों में स्किन को मॉयस्चराइज रखना जरूरी होता है। दिन और रात के मॉयस्चराइजर अलग-अलग होते हैं, इन्हें जब भी खरीदें तो इसका लेबल जरूर पढ़ें। इसमें विटामिन ई, शीया बटर और बाकी जरूरी ऑयल्स की मात्रा मौजूद होनी जरूरी है, तभी यह फायदेमंद होगा।

ऑफिस की भागमभाग के चलते ज्यादातर पुरुष जल्दबाजी में शेविंग करते हैं और कोई भी क्रीम लगा लेते हैं लेकिन ऐसा करने से उनकी स्किन को नुकसान होता है। रेज़र का तेजी से इस्तेमाल करने से स्किन पर कट लगने के चांसेज़ रहते हैं। इसलिए इसमें सावधानी बरतनी जरूरी है। कई बार क्रीम चेहरे पर ठीक से ब्लेंड नहीं होती, जिसके चलते रैशेज की प्रॉब्लम्स होने लगती है इसलिए दाढ़ी बनाते या क्रीम लगाते वक्त ऐसी गलतियां न करें।

सनस्क्रीन को सही ढंग से यूज़ करेंगे तभी यह स्किन के लिए काम करेगा। इसकी शुरुआत एसपीएफ 15 पावर के सनस्क्रीन से करें। अगर लंबे समय के लिए बाहर जा रहे हैं तो एसपीएफ 30 का इस्तेमाल करें। इसके रोजाना इस्तेमाल से स्किन साफ और बेदाग नज़र आने लगेगी। चेहरे की रोज़ाना क्लीनिंग के लिए एक अच्छे क्लेंजर का इस्तेमाल करें, जो स्किन पर असरदार हो। स्किन ड्राय है तो क्रीम युक्त क्लेंजर लगाएं। ऑयली है तो क्लीयर या ऑयल फ्री क्लेंजर लगाएं। ध्यान रखें, नहाने के बाद और सोने से पहले इसे लगाना न भूलें। इसके अलावा आप बीयर्ड रखते हैं तो रोज़ाना ट्रिम करें और अगर क्लीन शेव रहते हैं तो शेविंग को डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं।

डेड स्किन, ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स रिमूव करने के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार स्क्रबिंग करें। इससे चेहरे पर निखार तो आएगा ही साथ ही स्किन भी जवां रहेगी। पुरुषों के लिए चावल से बना स्क्रब सही रहता है। चावल में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिनसे त्वचा की रंगत निखरती है। इसे बनाने के लिए आधा कप दही में दो टेबलस्पून चावल का आटा मिलाएं और नहाने से पहले इसे पूरे शरीर पर लगाएं। लगभग 10 मिनट के बाद इसे धो लें। इससे स्किन निखरी व खिली-खिली नज़र आएगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO