मनोरंजन

नाना पाटेकर की मां निर्मला पाटेकर का निधन

Posted on

मंगलवार को मुंबई में ही हुआ नाना पाटेकर की मां निर्मला का अंतिम संस्कार

बॉलीवुड-नहीं रहीं नाना पाटेकर की मां निर्मला। अभिनेता नाना पाटेकर की मां निर्मला पाटेकर का निधन 29 जनवरी को हो गया। अंतिम संस्कार मंगलवार शाम ही ओशिवारा श्मशान घाट में कर दिया गया। नाना पाटेकर इन दिनों MeToo मूवमेंट के दौरान तनुश्री दत्ता द्वारा लगाए आरोपों में फंसे हुए हैं। ऐसे में उनकी मां का निधन होना उनके लिए बेहद मुश्किल भरा समय है।

99 साल की निर्मला ने जब आखिरी सांस ली उस वक्त नाना घर पर मौजूद नहीं थे। जब वे घर पहुंचे तब उन्हें मां के निधन की जानकारी मिली। अंतिम संस्कार शाम 5:30 मिनट पर ओशिवारा विद्युत श्मशान गृह में हुआ। जहां नाना के रिलेटिव्स और कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ही नजर आए। 

मीटू के आरोपों के बाद से नाना को लेकर बॉलीवुड का कोई भी प्रोड्यूसर डायरेक्टर काम नहीं कर रहा है। नाना ने हाउसफुल-4 की शूटिंग भी कर ली थी, लेकिन लास्ट मोमेंट पर उन्हें फिल्म से अलग कर दिया गया। जिसके कारण फिलहाल वे किसी प्रोजेक्ट में बिजी नहीं है।

फैमिली के कई लोगों को खो चुके नाना: नाना पाटेकर के पिता गजानन पाटेकर का निधन भी बहुत पहले हो चुका था। उस वक्त नाना महज 28 साल के थे। बाद में उन्होंने अपने पहले बेटे को भी खो दिया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO