खेल

महिला हॉकी टीम भारत और स्पेन का मैच ड्रॉ

Posted on

भारत और स्पेन का मैच 1-1 से ड्रॉ, टीम इंडिया के लिए गुरजीत ने गोल किया

स्पेन के लिए मारिया ने 49वें मिनट में गोल किया। दोनों टीमों का तीसरा मुकाबला मंगलवार को होगा। भारतीय महिला हॉकी टीम ने सीरीज में वापसी करते हुए स्पेन को दूसरे मुकाबले में 1-1 के ड्रॉ पर रोक दिया। भारत की ओर से गुरजीत कौर और स्पेन की ओर से मारिया टोस्ट ने गोल किए। गुरजीत और मारिया ने लगातार दूसरे मैच में गोल किए। भारत ने इस मैच में भी अच्छी शुरुआत की, पर 30 मिनट के पहले हाफ में सफलता नहीं मिली। हालांकि, भारतीय टीम ने विरोधी टीम को भी गोल नहीं करने दिया।

भारत को दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन स्पेन की गोलकीपर ने अच्छा बचाव किया। तीसरे क्वार्टर में स्पेन को मिले पेनल्टी कॉर्नर पर भी गोल नहीं हुआ। इसके बाद दूसरे हाफ की शुरुआत के कुछ मिनट बाद गुरजीत ने गोल कर भारतीय टीम का खाता खोला। गुरजीत ने 43वें मिनट में गोल किया। उनके गोल से भारत ने 1-0 की बढ़त ली, लेकिन यह बढ़त ज्यादा समय तक कायम नहीं रही।

पहले मैच में स्पेन से हार गया था भारत
स्पेन की मारिया ने 49वें मिनट में गोल कर मेजबान टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दोनों टीमें मैच जीतने के लिए गोल करने का प्रयास करती रहीं। लेकिन किसी को भी सफलता नहीं मिली और मैच 1-1 से ड्रॉ खत्म हुआ। अब दोनों टीमों का तीसरा मुकाबला मंगलवार को होगा। भारत को पहले मैच में स्पेन से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO