व्यापार
मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट लॉन्च
2019 मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट लॉन्च, शुरुआती कीमत 5.45 लाख रुपए
मारुति
सुजुकी ने भारत में 2019 बलेनो फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। इसकी
पेट्रोल वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 5.45 लाख रुपए है जबकि टॉप अल्फा CVT
वैरिएंट की कीमत 8.77 लाख रुपए है। जबकि डीजल सिग्मा वैरिएंट की शुरुआती
कीमत 6.60 लाख रुपए है और टॉप अल्फा वैरिएंट की कीमत 8.60 लाख रुपए है।
कंपनी ने इसकी बुकिंग लेने पहले ही शुरू कर दिया था जिसे नेक्सा के किसी भी
डीलरशिप या ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सिर्फ 11,000 रुपए में बुक किया जा
सकता है। नई बलेनो फेसलिफ्ट मॉडल 4 ट्रिम सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा
में उपलब्ध है।
एंट्री लेवल सिग्मा वैरिएंट के पेट्रोल वर्जन की
शुरुआती कीमत 5.45 लाख रुपए है जबकि डीजल वैरिएंट की शुरुआती कीमत 6.60 लाख
रुपए है। इसमें रि-डिजाइन फ्रंट ग्रिल, नया बंपर, नए एलईडी टेल लैंप, न्यू
ब्लैक एंड ब्लू कलर इंटीरियर है साथ ही बिल्ट इन एंटिना, पावर स्टीयरिंग,
फ्रंट एडजस्टेबल सीट हेडरेस्ट, सेंट्रल लॉकिंग, फ्रंट पावर विंडो, मैनुअल
ए.सी., ड्युअल हॉर्न और गियर शिफ्ट इंडिकेटर है।
नई बलेनो फेसलिफ्ट
में स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के तौर पर रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट
सिस्टम, सीट बेल्ट रिमाइंडर, नेक्सा सेफ्टी शिल्ड, इमोबिलाइजर, हेडलैंप
लेवलिंग और हाई माउंटेड स्टॉप लैंप विथ एलईडी है। डेल्टा वैरिएंट में
सिग्मा वैरिएंट के सारे फीचर्स उपलब्ध है साथ ही एलईडी प्रोजेक्टर हेल लैंप
विथ लाइट गाइड, ORVM पर टर्न इंडिकेटर और फुल कवर उपलब्ध है।
कंपनी
ने कार के इंटीरियर में नया ऑडियो सिस्टम दिया है जिसमें इलेक्ट्रोस्टेटिक
टच बटन है। इसी के साथ इसमें स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली
एडजस्टेबल OVRM, क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एडजस्टेबल हेडरेस्ट, 60:40 स्पिल्ट
रियर सीट, की-लेस एंट्री, रियर पावर विंडो, ऑटो-अप पावर विंडो, रियर वाइपर
एंड वाशर, रियर डिफॉगर और पिंच गार्ड विंडो मिलती है।
नई बलेनो के
जेटा वैरिएंट की बात करें तो इसमें डेल्टा वैरिएंट के सभी फीचर्स के साथ नए
अलॉय व्हील, क्रोम डोर हैंडल्स, नया MID डिस्प्ले, नया टचस्क्रीन
इंफोटेनमेंट सिस्टम, फोन कनेक्टेड नेविगेशन, रिमोट कंट्रोल्ड स्मार्ट प्ले
स्टूडियो ऐप, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग, पुश बटन,
की-लेस एंट्री, फ्रंट फॉग लैंप, प्रोजेक्टर हेड लैंप और ऑटो IRVM है।अल्फा
वैरिएंट की बात की जाए तो इसमें जेटा वैरिएंट की सारे फीचर्स के साथ एलईडी
प्रोजेक्टर हेडलैंप और एलईडी DRL’s, प्रीमियम एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैंप,
यू.वी. कट ग्लास, लैदर फिनिश्ड स्टीयरिंग व्हील, को-ड्राइवर वैनिटी लैंप,
वॉइस कमांड, रिमोट कंट्रोल स्मार्टफोन ऐप, फॉलो-मी होम, पुडल लैंप्स, रियर
पार्किंग कैमरा और ऑटो हेड लैंप मिलते हैं।
2019 मारुति बलेनो
में पहले की तरह ही 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर मल्टीजेट डीजल इंजन दिया
गया है। इस प्रीमियम हैचबैक में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया
गया है। जबकि CVT सिर्फ पेट्रोल इंजन में ही दिया गया है।