संसार

पाक सुप्रीम कोर्ट आसिया को बरी करने के फैसले की करेगा समीक्षा

Posted on

कोर्ट इस मामले की सुनवाई मंगलवार को करेगा।

इस्लामाबाद- पाकिस्तान का सुप्रीम कोर्ट ईशनिंदा मामले में ईसाई महिला आसिया बीबी को बरी करने के अपने फैसले की समीक्षा करने को राजी हो गया है। कोर्ट इस मामले की सुनवाई मंगलवार को करेगा। पाकिस्तान की सर्वोच्च अदालत ने गत अक्टूबर में आसिया को मिली मौत की सजा को रद कर दिया था। इस फैसले से भड़के कट्टरपंथियों ने देशभर में भारी विरोध प्रदर्शन किया था।

आसिया को साल 2010 में सजा सुनाई गई थी। उन पर आरोप था कि उन्होंने पड़ोसियों के साथ झगड़े में इस्लाम का अपमान किया। उन्होंने हालांकि इससे इन्कार किया था और खुद को निर्दोष बताया था। पाकिस्तान में हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसलों से जुड़ी ज्यादातर पुनर्विचार याचिकाएं तत्काल रद हो जाती हैं, लेकिन आसिया का मामला सियासी रूप से संवेदनशील समझा जा रहा है।

इस मामले की सुप्रीम कोर्ट के नए चीफ जस्टिस आसिफ सईद खोसा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ सुनवाई करेगी। आसिया के वकील सैफ-उल-मलूक पाकिस्तान लौट आए हैं। आसिया के बरी होने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिली थीं। इसके चलते वह नीदरलैंड्स चले गए थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO