संसार

नासा का अपॉरच्युनिटी रोवर हुआ इनऐक्टिव

Posted on

मंगल पर नासा के अपॉरच्युनिटी रोवर को नहीं मिली सूरज की रोशनी, हुआ इनऐक्टिव

वॉशिंगटन-नासा का अपॉरच्युनिटी रोवर हुआ इनऐक्टिवमंगल की सतह पर हाल में 15 वर्ष पूरे करने वाला नासा का अपॉरच्युनिटी रोवर सात महीने पहले लाल ग्रह पर आए तूफान के कारण संभवत: इनऐक्टिव हो गया है।मंगल की सतह पर हाल में 15 वर्ष पूरे करने वाला नासा का अपॉरच्युनिटी रोवर सात महीने पहले लाल ग्रह पर आए तूफान के कारण संभवत: इनऐक्टिव हो गया है। मंगल ग्रह पर परसेवरेंस वैली में सौर संचालित रोवर के ठहराव स्थल के ऊपर धूल छाने के कारण रोवर को सूर्य की रोशनी नहीं मिल सकी थी जिसके कारण उसकी बैटरियां चार्ज नहीं हो पाई थीं।

रोवर से पिछले साल 10 जून से संपर्क नहीं हो पा रहा है। हालांकि, तूफान समाप्त होने और आसमान साफ होने के बाद मिशन की टीम ने रोवर से बार बार संपर्क स्थापित करने की कोशिश की लेकिन रोवर शांत रहा।’मार्स एक्पलोरेशन रोवर मिशन’ के मुख्य जांचकर्ता स्टीवन डब्ल्यू स्क्युआरेस ने कहा, ‘हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है।’द न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक स्टीवन ने कहा, ‘वह संभवत: निष्क्रिय हो गया है।’

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO