भारत

एनसीसी के कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री

Posted on

प्रधानमंत्री ने 70 वें गणतन्त्र दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय कैडेट कोर यानि एन.सी.सी के कार्यक्रम में शिरकत की। दिल्ली कैंट स्थित परेड ग्राउंड पर प्रधानमंत्री की आगवानी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।

कैंट के करिअप्पा परेड ग्राउंड में एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ और नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा भी उपस्थित रहे।  प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय कैडेड कोर के दस्ते ने सलामी भी दी। इस परेड में 17 निदेशालयों के कैडेट शामिल हुए और इसमें 11 अलग-अलग देशों के कैडेट ने भी शिरकत की। इस परेड में एनसीसी के तीनों विंग ने भी हिस्सा लिया। एनसीसी का गणतंत्र दिवस परेड कैंप इसे समापन समारोह के तौर मनाता रहा है। 26 जनवरी के बाद दिल्ली कैंट में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस परेड में देश भर से चुने गए कैडेट शामिल होते हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO