मनोरंजन
अक्षय कुमार अब बनेंगे पृथ्वीराज चौहान
मुंबई- भारत के अंतिम हिन्दू क्षत्रिय राजा कहे जाने वाले पृथ्वीराज
चौहान के जीवन में बनने वाली फिल्म में अक्षय कुमार का लीड रोल में काम
करना तय हो गया है। ये फिल्म इस साल शुरू होगी और अगले साल इसे रिलीज़ किया
जाएगा। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार एक बार फिर युद्ध के मैदान में होंगे।
इस साल उनकी फिल्म केसरी रिलीज़ होने वाली है जो बैटल ऑफ़ सारागढ़ी पर आधारित
है।
इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार एक बार फिर युद्ध के मैदान में
होंगे। इस साल उनकी फिल्म केसरी रिलीज़ होने वाली है जो बैटल ऑफ़ सारागढ़ी पर
आधारित है। ये फिल्म इस साल होली के मौके पर रिलीज़ होगी और इसके बाद ही
अक्षय पृथ्वीराज चौहान को लेकर अपना अभियान शुरू करेंगे। यह फिल्म यशराज
प्रोडक्शन प्रोड्यूस करेगा जबकि चाणक्य फेम डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी इस
फिल्म का निर्देशन करेंगे।
हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक घोषणा
नहीं की गई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक अक्षय जल्द ही अपने रोल के लिए
तैयारी शुरू कर सकते हैं।