खेल

नेपाल के 16 वर्ष के इस बल्लेबाज ने किया ऐसा कमाल की पीछे छूट गए सचिन तेंदुलकर और शाहिद अफरीदी

Posted on

नई दिल्ली-क्रिकेट में आए दिन नए-नए रिकॉर्ड्स बनते और टूटते रहते हैं। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नेपाल के एक बल्लेबाज ने ऐसा रिकॉर्ड तोड़ दिया जो इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर व पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के नाम पर था। ये कमाल नेपाल क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज रोहित पौडेल ने किया है। रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने नेपाल की तरफ से दुबई में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ खेलते हुए दूसरे वनडे मैच में अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 58 गेंदों का सामना करते हुए सात चौकों की मदद से 55 रन बनाए। रोहित ने ये कमाल 16 साल, 146 दिन की उम्र में किया और वनडे क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। इससे पहले वनडे क्रिकेट में 23 वर्ष के बाद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा। अफरीदी ने वर्ष 1996 में 16 वर्ष 217 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था। वहीं टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था जिन्होंने 16 साल 213 की की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा किया था। अब रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में (टेस्ट, वनडे, टी20) सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित बेहद टैलेंटेड हैं और उन्हें नेपाल क्रिकेट के भविष्य का स्टार खिलाड़ी माना जा रहा है। वर्ष 2016 में वे अंडर-19 वनडे मैच में भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी की पांच गेंदों पर 24 रन बनाकर सुर्खियों में आए थे। वैसे रोहित की इस पारी के दम पर नेपाल की टीम ने यूएई को दूसरे वनडे मुकाबले में 145 रन के बड़े अंतर से हरा दिया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO