खेल

टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर बने जेसन होल्डर, जडेजा आए इस नंबर पर

Posted on

नई दिल्ली- इंग्लैंड को पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की टीम को 381 रन से बड़े अंतर से जीत मिली और इस जीत के नायक रहे कैरेबियाई टीम के कप्तान जेसन होल्डर ताजा आइसीसी रैंकिंग के मुताबिक दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर बन गए हैं। होल्डर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार दोहरा शतक लगाया था साथ ही दो विकेट भी झटके थे। इससे पहले होल्डर को आइसीसी ने अपनी वर्ष 2018 की टेस्ट टीम में भी जगह दी थी। इंग्लैंड के खिलाफ कैरेबियाई कप्तान ने 202 रन की पारी खेली थी। जेसन होल्डर अपने इस ऑलराउंड प्रदर्शन के बाद दुनिया के नंबर एक टेस्ट ऑलराउंडर बन गए। इसके साथ ही उन्होंने अपने करियर की सबसे बेस्ट 440 रेटिंक अंक भी हासिल किए। आइसीसी टेस्ट ऑलराउंडर की रैंकिंग में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन दूसरे नंबर पर हैं और उनके 415 अंक हैं। वहीं भारतीय टेस्ट ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा तीसरे नंबर पर आ गए हैं। रवींद्र जडेजा के 387 अंक हैं।इस रैंकिंग में वेस्टइंडीज के खिलाफ डोरविच का भी फायदा पहुंचा है। उन्होंने 14 स्थान की छलांग लगाई और 47वें नंबर पर आ गए हैं। डोरविच ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में होल्डर का अच्छा साथ निभाया था और नाबाद 116 रन की पारी खेली थी। शिरमोन हेटमायर भी 40वें स्थान पर आ गए हैं और उन्हें 11 स्थान का फायदा हुआ है। हेटमायर ने भी इंग्लिश टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 81 और 31 रन की पारी खेली थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO