खेल

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को आइसीसी ने दी कड़ी सजा, लगा इतने मैचों का बैन

Posted on

नई दिल्ली- पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी फेलुकवायो पर जो रंगभेद टिप्पणी की थी वो अब उनपर भारी पड़ गया है। उनके इस बयान को आइसीसी ने गंभीरता से लिया है और उन्हें चार मैचों के लिए निलंबित कर दिया है। आइसीसी के इस कदम के बाद सरफराज अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले दो वनडे मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इसके साथ उन्हें एंटी रेसिस्म संहिता के अनुच्छेद 7.3 के मुताबिक इन मामलों की समझ और जागरुकता को बढ़ावा देने के लिए एक एजुकेशन कार्यक्रम से भी गुजरना पड़ेगा। आइसीसी अब पीसीबी के साथ बैठकर ये फैसला करेगी कि ये कब और कैसे होगा। आपको बता दें कि अपने इस टिप्पणी के बाद सरफराज अहमद ने ट्वीट कर इसके लिए फेलुकवायो से माफी भी मांगी थी और दक्षिण अफ्रीकी टीम ने उन्हें माफ भी कर दिया था। ये घटना पाकिस्तान व दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान घटी थी। इस मैच में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 204 रन पर आउट हो गई थी। इसके बाद पाक टीम ने मेजबान टीम के पांच विकेट सिर्फ 80 रन पर ही गिरा दिए लेकिन फेलुकवायो ने इसके बाद शानदार बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिला दी। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी की वजह से ही सरफराज ने उन पर ये टिप्पणी की थी। इस वक्त दोनों देशों के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में फिलहाल मेजबान टीम 2-1 से आगे है। सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को जीत मिली थी लेकिन फिर दूसरे और तीसरे वनडे मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO