व्यापार

चाबहार में शिपिंग लाइन स्थापित

Posted on

ईरान के चाबहार में भारत की मदद से बने  रणनीतिक महत्व के बंदरगाह चाबहार में भारत के बंदरगाहों से शुरु हुई नियमित जहाजों की आवाजाही, भारत से  पहला मालवाहक जहाज चाबहार पहुंचा

भारत के मुंबई, कांडला और मुंद्रा बंदरगाह से ईरान के चाबहार बंदरगाह के बीच जहाज सेवा शुरू होने के बाद 37 सौ टीईयू का कार्गो लेकर भारत का पहला मालवाहक जहाज इरान के चाबहार बंदरगाह पर पहुंचा। अब भारत के तीन बंदरगाहों और ईरान के चाबहार बंदरगाह के बीच प्रत्येक दो सप्ताह पर नियमित तौर पर जहाजों का आना-जाना लगा रहेगा। भारत का यह मालवाहक जहाज चाबहार बंदरगाह के बेहेस्टी डॉक पर कल सुबह पहुंचा। इसके बाद ये जहाज बांदर अब्बास की ओर रवाना हो जाएगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO