भारत

गडकरी, पर्रिकर ने किया अटल सेतु का उद्घाटन

Posted on

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने मांडोवी नदी पर बने देश के तीसरे सबसे बड़े केबल स्टे ब्रिज – अटल सेतु का उद्घाटन किया।  5.1 किलोमीटर लंबे इस ब्रिज से पणजी में ट्रैफिक जाम की समस्या से मिलेगी निजात।

अपने समुद्री तटों और पर्यटन के लिए मशहुर गोवा के लोगों को पुल के रूप में कल एक नायाब तोहफा मिला। पणजी के मंडोवी नदी पर बने 5.1 किलोमीटर लंबे केबल पुल का कल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने उद्घाटन किया। मंडोवी नदी पर बने अटल सेतू से न केवल पणजी के यातायात पर दवाब कम होगा बल्कि पोंडा और ओल्ड गोवा के रास्ते मुंबई के लिए बेंगलुरू से आने वाले यातायात को राष्ट्रीय राजमार्ग 17 की तरफ ले जाने में आसानी होगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO