व्यापार

आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज़

Posted on

वीडियोकॉन कंपनी को लोन देने के मामले में आईसीआईसीआई कंपनी की पूर्व सीईओ और पूर्व एमडी चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर, वीडियोकॉन कंपनी के एमडी वेणुगोपाल धूत सहित कई कंपनियों के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है.

एफआईआर में इन सबके नाम आरोपी के तौर पर शामिल हैं. ये मामला 2012 का है और इसमें आईसीआईसीआई बैक की ओर से वीडियोकॉन ग्रुप को दिए गए 3,250 करोड़ रुपये के लोन में कथित तौर पर धोखाधड़ी और अनियमितता का आरोप है.

इस मामले में सीबीआई ने गुरुवार सुबह ही मुंबई स्थित वीडियोकॉन के समूह मुख्यालय और औरंगाबाद में कार्यालय पर छापे भी मारे. आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर के पति दीपक कोचर द्वारा संचालित कंपनी एनयूपॉवर और सुप्रीम एनर्जी पर भी छापे मारे गए.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO