भारत

भारत-दक्षिण अफ्रीका शिष्टमंडल वार्ता आज

Posted on

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज नई दिल्ली में होगी शिष्टमंडल स्तर वार्ता, राष्ट्रपति रामाफोसा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात, दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद, गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं राष्ट्रपति रामाफोसा.

दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति सिरिल रामाफोसा दो दिन की भारत यात्रा पर आज नई दिल्‍ली पहुंचेंगे। वे शनिवार को राजधानी में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि होंगे। राष्‍ट्रपति रामाफोसा का आज राष्‍ट्रपति भवन में रस्‍मी स्‍वागत किया जाएगा। इसके बाद उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता होगी।

दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की भी उम्मीद है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO