भारत

ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित, बैलट पेपर से चुनाव नहीं: चुनाव आयोग

Posted on

मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनावों में बैलेट बॉक्स के इस्तेमाल की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है. नई दिल्ली में चुनावों को समावेशी और सुगम बनाने के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में सुनील अरोड़ा ने कहा कि ईवीएम पूरी तरह से विश्वसनीय है और ईवीएम और वीवीपैट के निर्माण के लिए विशेषज्ञों की एक समिति है, जो इसे पूरी तरह से फूलप्रूफ बनाती है.

नई दिल्ली में चुनावों को समावेशी और सुगम बनाने के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बैलेट बॉक्स के इस्तेमाल पर कहा कि हम उस दौर में वापस नहीं जाने वाले हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ने ईवीएम के ऊपर लगने वाले संदेहों को बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित है.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आयोग हर तरह के सुझावों पर गौर करेगा लेकिन किसी की धमकी और दबाव के आगे झुककर ईवीएम को नहीं हटाएगा.

ईवीएम को पूरी तरह विश्वसनीय बताते हुए सुनील अरोड़ा ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट के निर्माण के लिए विशेषज्ञों की एक समिति है, जो इसे पूरी तरह से फूलप्रूफ बनाती है.

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में चुनाव आयोग के साथ बांग्लादेश, भूटान, कज़ाकिस्तान, मालदीव, रूस और श्रीलंका के चुनाव आयोग ने भाग लिया और द्विपक्षीय समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए गए. चुनाव आयोग अब तक 25 देशों के साथ द्विपक्षीय समझौते कर चुका है.

25 जनवरी को चुनाव आयोग 9वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहा है, जिसमें राष्ट्रपति देश के करीब 25 लोगों को चुनावों में मतदाता पुरस्कार देंगे. कोई मतदाता न छूटे की थीम पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO