पंजाब
पंजाब सरकार राज्य भर में 4 से 10 फरवरी तक मनाएगी 30वां राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा सप्ताह
प्रमुख सचिव ट्रांसपोर्ट ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग करके हफ़्ता भर चलने वाले प्रोग्रामों का जायज़ा लिया
चंडीगढ़ – पंजाब सरकार की तरफ से राज्य भर में 4 से 10 फरवरी तक 30वां राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा सप्ताह मनाया जायेगा जिस दौरान राज्य निवासियों को सडक़ीय सुरक्षा नियमों बारे जागरूक किया जायेगा। इस सप्ताह को प्रभावशाली तरीके से मनाने के लिए प्रमुख सचिव, ट्रांसपोर्ट श्री के सिवा प्रसाद की तरफ से आज यहाँ सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई जिसमें 30वें राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा सप्ताह मनाने के लिए हफ़्ता भर चलने वाले प्रोग्रामों का जायज़ा लिया।यहाँ सैक्टर-9 स्थित पंजाब सिविल सचिवालय -2 के कमेटी रूम में हुई मीटिंग में प्रमुख सचिव श्री प्रसाद ने संबोधन करते हुए कहा कि सडक़ सुरक्षा सप्ताह को मनाने का मकसद राज्य निवासियों को सडक़ीय नियमों बारे जागरूक करना है जिससे सडक़ हादसों को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सडक़ीय हादसों के पीछे का कारण लापरवाही और सडक़ीय नियमों की पालना न करना है जिसके लिए लोगों को सडक़ीय नियमों की पालना करना यकीनी बनाने के लिए विशेष मुहिम शुरु की जाये। इस सप्ताह के दौरान पंजाब सरकार के अलग -अलग विभाग मिल कर मुहिम चलाएं जिससे सडक़ीय हादसों को रोका जा सके। प्रमुख सचिव ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान सबसे महत्वपूर्ण काम विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों और कालेजों में विशेष सैमीनार करवाए जाएंगे जिसमें ट्रैफिक़ विंग की तरफ से सडक़ीय नियमों बारे जानकारी दी जायेगी। हादसों वाले स्थानों की पहचान करके वहां और ज्यादा चौकसी इस्तेमाल की जाये, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीडिंग, लाल बत्ती कूदने, सीट बैल्ट या हेल्मेट के बिना वाहन चलाने वाले, नशा करके और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले चालकों के खि़लाफ़ कार्यवाही की जाये। इसी तरह स्कूलों के नज़दीक ख़ास ध्यान रखा जाये। उन्होंने कहा कि वाहनों पर रिफलेक्टर लगाए जाएंगे, ख़ास कर चीनी मिलों के बाहर गन्ना लाने वाली ट्रालियों को कवर किया जायेगा।श्री प्रसाद ने कहा कि 4 फरवरी को राज्य स्तरीय समारोह के साथ सप्ताह की शुरुआत होगी और उसके बाद अलग -अलग जि़ला हैड क्वार्टरों पर समागम होंगे। उन्होंने कहा कि समाप्ति पर हर जिले में एक जि़ला स्तरीय समागम करवाया जायेगा जिसमें सडक़ सुरक्षा के लिए विशेष काम करने वालों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सडक़ सुरक्षा के लिए काम करती ग़ैर सरकारी संस्थाएं भी इस सप्ताह का हिस्सा होंगी। उन्होंने सम्बन्धित सभी विभागों के नुमायंदों को कहा कि वह यकीनी बनाएं कि उनको सौंपें गए काम सही तरह पूरे किए जाएँ जिससे इस सप्ताह को मनाने का मकसद सफल हो सके।मीटिंग में स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिशनर श्री दिलराज सिंह, स्वास्थ्य विभाग से विशेष सचिव श्री पुनीत गोयल, स्कूल शिक्षा विभाग से डी.पी.आई. (सेकंडरी शिक्षा) श्री सुखजीत सिंह, सहायक ट्रांसपोर्ट अफ़सर श्री सुखविन्दर सिंह, उच्च शिक्षा विभाग से डिप्टी डायरैक्टर श्री अशोक लोहगड़ी, पंजाब पुलिस के ट्रैफिक़ विंग से डी.एस.पी. श्री गुरशरनजीत सिंह, ट्रैफिक़ सलाहकार श्री नवदीप असीजा, लोक संपर्क विभाग से पी.आर.ओ. श्री नवदीप सिंह गिल भी उपस्थित थे।