मनोरंजन

करणी सेना को फिर से कंगना का मुंहतोड़ जवाब, कहा मैं यहां फालतू मुद्दों पर माफी मांगने नहीं बैठी हूं

Posted on

बॉलीवुड -करणी सेना और कंगना रनोट के बीच चल रहे वाक युद्ध में कंगना का नया बयान सामने आया है। मणिकर्णिका के प्रमोशनल इवेंट में पहुंची कंगना ने कहा – मैं कभी किसी से माफी नहीं मांगती, जब मेरी केाई गलती नहीं तो माफी किस बात की। हमने आश्वासन दिया है कि फिल्म में कुछ भी गलत नहीं दिखाया है, तो उन्हें भी हमारा सहयोग करना चाहिए।

कंगना रानी लक्ष्मीबाई के लिए कहा- मणिकर्णिका भारत की बेटी की फिल्म है। हमें मिलकर फिल्म को आगे बढ़ाना चाहिए। वो मेरी अकेले रिश्तेदार तो हैं नहीं, वह पूरे भारत की बेटी हैं।मेरे लिए भी वे वही हैं जो सबके लिए हैं। इस वजह से करणी सेना को मेरा साथ देना चाहिए, सेना को यह फालतू का ईगो इश्यू करने की जरूरत नहीं है। मैं यहां किसी से माफी मांगने नहीं बैठी हूं।

महाराष्ट्र करणी सेना के प्रेसिडेंट अजय सिंह सेंगर ने कंगना की फिल्मों के सेट जलाने की धमकी दी है। साथ ही यह भी कहा कि अगर कंगना करणी सेना को धमकाएंगी तो वह उनका महाराष्ट्र में चलना-फिरना भी दूभर कर देंगे। कंगना ने इस पर सफाई देते हुए कहा था- ”फिल्म को चार इतिहासकारों ने प्रमाणित किया है। हमें सेंसर से सर्टिफिकेट भी मिल गया है। करणी सेना को इससे अवगत कराया है, लेकिन वे मुझे परेशान कर रहे हैं। मैं भी एक राजपूत हूं और मैं उनमें से हर एक को नष्ट कर दूंगी।”कंगना रनौत की फिल्म मर्णिकर्णिका और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ठाकरे एक ही दिन परदे पर आ रही है. बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों का टकराव है. फिल्म के क्लैश को लेकर और करणी सेना द्वारा विरोध किए जाने को लेकर कंगना ने अपनी बात सामने रखी है.

मणिकर्णिका और ठाकरे फिल्म के क्लैश को लेकर कंगना का कहना है कि रानी लक्ष्मीबाई की कहानी देश की कहानी है, वह भी मराठा की बेटी हैं. बाला साहेब भी महान नेता हैं और हम सभी के दिल में उनके लिए सम्मान हैं तो अच्छी बात है कि दोनों की फिल्में साथ आ रही हैं. कंगना ने कहा कि 26 जनवरी से अच्छा मौका इस फिल्म को दर्शाने का और कुछ भी नहीं हो सकता था. इसलिए उन्होंने यह फिल्म चुनी है और चाहती हैं कि पूरा देश इस फिल्म को सपोर्ट करे. चूंकि यह देश की बेटी की कहानी है. यह फिल्म गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले 25 जनवरी को रिलीज होगी.

करणी सेना को लेकर हुई बयानबाजी में करणी सेना ने कहा था कि कंगना को उनसे माफी मांगनी होगी. इस पर कंगना ने साफ-साफ कहा है कि वह यहां किसी को भी सॉरी बोलने नहीं आयी हैं. अगर उनके साथ कोई गलत करेगा तो हरगिज नहीं. उन्होंने कहा कि अगर गलती नहीं तो मैं सॉरी क्यों बोलूंगी. मैं किसी को सॉरी नहीं बोलने वाली हूं. हमने उन्हें साफ कहा है कि फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं दिखाया है. वह पहले फिल्म देख लें, फिर बयानबाजी करें.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO