खेल

टीम इंडिया का विजय अभियान न्यूजीलैंड में भी जारी

Posted on

आस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड में भी टीम इंडिया का विजय अभियान जारी, नेपियर में पहले वनडे में कीवी टीम को दी आठ विकेट से मात।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एतिहासिक जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम बुलंद हौंसलो के साथ न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5 वनडे मैचो की सीरीज के पहले मुकाबले में मैदान पर उतरी। नेपियर में हुए इस मुकाबले में मेजबान टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कीवी टीम के कप्तान के फैसले को भारतीय गेंदबाजो ने जल्द ही गलत साबित कर दिया। 5 के स्कोर पर गप्तिल के रूप में न्यूज़ीलैंड को पहला झटका लगा । उन्हे मोहम्मद शमी ने बोल्ड किया।

मैच के चौथे ओवर में कॉलिन मुनरो को 8 के स्कोर पर शमी ने बोल्ड करके भारत को दूसरी सफलता दिलाई। रॉस टेलर के साथ मिलकर केन विलियम्सन ने पारी को संभालने की कोशिश की और टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया। हालाकी चहल ने टेलर को 24 के निजी स्कोर पर अपनी ही गेंद पर कैच करके इस साझेदारी को तोड़ दिया। चहल ने टॉम लैथम को भी अपनी ही गेंद पर कैच करके कीवी टीम को परेशानी में डाल दिया।

इसके बाद कोई बड़ी साझेदारी नहीं पनपी और  एक छोर से नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। दूसरे छोर पर विलियम्सन ने ने पारी को संभालने की को कोशिश करते हुए अर्धशतक लगाने में सफलता पाई। उन्हे 146 के स्कोर पर कुलदीप यादव ने विजय शंकर की गेंद पर कैच आउट करा दिया। विलियम्सन ने 64 रन बनाए। अंतिम के बल्लेबाजो को आउट करके कुलदीप ने 157 के स्कोर पर न्यूज़ीलैंड की पारी का अंत कर दिया। भारत की तरफ से कुलदीप ने 4 और शमी ने 3 विकेट लिए।

158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत को रोहित शर्मा और शिखर धवन ने अच्छी शुरुआत दी। दोनो के बीच पहले विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी हुई। रोहित 11 रन बनाकर ब्रेसवेल की गेंद पर आउट हुए। कोहली के साथ मिलकर धवन ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। इसी बीच खराब रोशनी के चलते खेल थोड़ी देर के लिए रुका जिसके कारण भारत को 49 ओवर में 156 रन का संशोधित लक्ष्य मिला।

धवन और कोहली ने बड़े आराम से कीवी गेंदबाज को खेलते हुए टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। इसी बीच धवन ने अपना अर्धशतक पूरा करने में सफलता पाई। कोहली 45 रन बनाकर विकेट के पीछे कैच आउट हुए। इसके बाद आए रायडू के साथ मिलकर धवन ने टीम को 35वें ओवर में 8 विकेट के जीत दिला दी। धवन 75 और रायडू 13 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ भारत ने 5 मैचो की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO