खेल

क्वितोवा पहली बार गैर वरीय कोलिंस को हराकर पहुंचीं टूर्नामेंट के फाइनल में

Posted on

ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वितोवा ने दूसरे सेट में कोलिंस को एक अंक भी नहीं हासिल करने दिया।

मेलबर्न-चेक गणराज्य की पेट्रो क्वितोवा ने गुरुवार को यहां ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में वुमन्स सिंगल्स के फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने सेमीफाइनल में अमेरिका की डेनियला कोलिंस को 7-6, 6-0 से हराया। क्वितोवा इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार पहुंची हैं। इससे पहले उनका ऑस्ट्रेलियन ओपन में सबसे अच्छा प्रदर्शन 2012 में रहा था। तब उन्होंने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।
क्वितोवा किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में तीसरी बार पहुंचीं

दुनिया की आठवीं नंबर की महिला टेनिस खिलाड़ी क्वितोवा किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में तीसरी बार पहुंची हैं। इससे पहले वे 2011 और 2014 में विम्बलडन के फाइनल में पहुंची थीं और चैम्पियन भी बनी थीं।
मैच के दौरान क्वितोवा ने दो और कोलिंस ने एक ऐस लगाए, जबकि दोनों खिलाड़ियों ने एक-एक डबल फाल्ट किए। वहीं, क्वितोवा ने पांच और कोलिंस ने चार बेजा गलतियां कीं।

क्वितोवा ने 13 विनर और एक विनिंग रिटर्न लगाया। वहीं, कोलिंस चार विनर ही लगा पाईं। इसी तरह क्वितोवा पांच में से तीन ब्रेक पॉइंट पर अंक हासिल करने में सफल रहीं। वहीं, कोलिंस कोई अंक नहीं पा पाईं।
पहली सर्विस करते समय क्वितोवा के मुकाबले कोलिंस ने ज्यादा तेज सर्विस की। पहली सर्विस के समय क्वितोवा की स्पीड 170, जबकि कोलिंस की 178 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO