व्यापार
मारुति सुजुकी ने भारत में लॉन्च की नई वैगनआर शुरुआती कीमत 4.19 लाख रुपए
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने नई वैगनआर लॉन्च कर दी है।
इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.19 लाख रुपए है। नई वैगनआर डायमेंशन के
मामले में पुराने मॉडल से बड़ी है। इसके साथ ही नई वैगनआर में पहले से
ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं।
नई वैगनआर पहले से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के
साथ अपडेट है। इसमें भारत में जल्द ही लागू होने वाले BNVSAP (भारत न्यू
व्हीकल सेफ्टी असेसमेंट प्रोग्राम ) के अनुसार सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप पर जाकर सिर्फ 11,000 रुपए
में बुक किया जा सकता है। यह 6 नए कलर और 2 पेट्रोल इंजन ऑप्शन उपलब्ध
होगी।
डायमेंशन की बात करें तो नई वैगनआर की लंबाई 3,655 mm, चौड़ाई
1,620 mm और ऊंचाई 1,675 mm है। यानी ये पुराने मॉडल से 56 mm ज्यादा
लंबी, 130 mm ज्यादा चौड़ी है। लेकिन ऊंचाई के मामले में ये 25 mm छोटी
है।इसका व्हीलबेस भी 35 mm बढ़ाया गया है जिससे अब यह 2,435 mm का हो गया
है। इसके वजन को भी पहले से कम कर दिया गया है। अब यह 65 kg कम वजनी है।
इसके बेस वैरिएंट LXi का वजन 805 kg है।
इसे पहले की तरह टॉल बॉय
डिजाइन दिया गया है लेकिन लुक्स में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। इसके
फ्रंट में क्रोम बार स्प्लिट ग्रिल और बड़े हेडलैंप दिए गए हैं। बोनट को भी
पहले से ऊंचा बनाया गया है जो क्रैश टेस्ट में बेहतर परफॉर्म करने के लिए
बनाया गया है।
नई मारुति सुजुकी वैगनआर में दो इंजन ऑप्शन में लॉन्च
किया जाएगा। पहला इंजन K10B 1.0 लीटर मोटर से लैस है जो 68PS की पावर और
90Nm की टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है यह पूरानी वैगनआर में भी मिलता
है।वहीं दूसरा इंजन ऑप्शन 1.2 लीटर पेट्रोल मोटर से लैस है जो स्विफ्ट और
बलेनो में भी देखने को मिलता है यह 83PS का पावर और 113Nm का टॉर्क
प्रोड्यूस करने में सक्षम है। दोनों में ही 5 स्पीड गियरबॉक्स और AMT
ट्रांसमिशन मिलता है।1.0 लीटर पेट्रोल इंजन से लैस LXi वैरिएंट में 13 इंच
व्हील और VXi वैरिएंट में भी 13 इंच के व्हील दिए गए हैं। जबकि 1.2 लीटर से
लैस VXi और ZXi वैरिएंट 14 इंच व्हील्स दिए गए हैं।
नई वैगनआर के
डैशबोर्ड के मिडिल में टचस्क्रीन इंफोटोनमेंट सिस्टम दिया गया है। उम्मीद
की जा रही है कि यह एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा
इसमें नए शेप में हेडलैंप दिए गए हैं साथ ही इसमें नया स्पोर्टी बंपर, न्यू
टॉल टेल लैंप और फ्लोटिंग सी-पिलर जैसे कई बदलाव देखने को मिलेंगे जो इसें
पहले से बेहतर लुक देते हैं।इसके केबिन को सिंपल ही रखा गया है। डैशबोर्ड
पर सिर्फ कुछ ही बटन दिखते हैं। डैशबोर्ड को ड्युअल टोन (ब्लैक और बेज) कलर
कॉम्बिनेशन से डेकोरेट किया गया है।