संसार
वेनेजुएला की अमेरिका से संबंध तोड़ने की घोषणा
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा वेनेज़ुएला के विपक्षी नेता ख़ुआन
गोइदो को अंतिरिम राष्ट्रपति के तौर पर मान्यता देने के बाद वेनेजुएला के
राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने की अमेरिका के साथ राजनीतिक और कूटनीतिक संबंध
तोड़ने की घोषणा
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा विपक्षी नेता
ख़ुआन गुआडो को वेनेजुएला के अंतिरिम राष्ट्रपति के तौर पर मान्यता देने के
बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका के साथ राजनीतिक और
कूटनीतिक संबंध तोड़ने की घोषणा की है। वेनेज़ुएला में सरकार के ख़िलाफ़
चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने
विपक्षी नेता ख़ुआन गुआडो को अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर मान्यता दे दी
है. वेनेज़ुएला में हज़ारों लोग मौजूदा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के
ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इन प्रदर्शनों में 13 लोगों की मौत हो
गयी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने एक ट्वीट कर कहा है, “मादुरो की नाजायज़ सरकार
के कारण वेनेज़ुएला के लोगों को लंबे वक्त से मुश्किलों का सामना करना
पड़ा है. मैं आज आधिकारिक तौर पर नैशनल असेंबली के अध्यक्ष ख़ुआन गुआडो को
देश का अंतरिम राष्ट्रपति स्वीकार करता हूं.”