भारत
बारामुला में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी किए ढेर
सुरक्षाबलों को बारामुला के बिननेर में आतंकियों के छिपे होने की मिली थी सूचना
श्रीनगर
– जम्मू कश्मीर के बारामुला में बुधवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन
आतंकी मार गिराए। मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस
के मुताबिक, सुरक्षाबलों को बारामुला में कुछ आतंकियों के छिपे होने की
खबर मिली थी। इसके बाद जवानों ने बिननेर में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान
आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी
मारे गए। 2018 में 257 आतंकी मारे गए।
बीते 4 सालों में 2018 में सबसे ज्यादा 257 आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों ने 2017 में 213, 2016 में 150 और 2015 में 108 आतंकी मारे थे। 2018 में सेना ने 142 आतंकियों को 31 अगस्त तक ही मार गिराया था। अगस्त-2018 में सबसे ज्यादा 25 आतंकी मारे गए थे।